दलिया खाने के फायदे


दलिया खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे अनाज यानि गेंहू के दानों से बनाया जाता है। दलिया एक पोस्टिक आहार है। दलिया एक हल्का आहार भी होता है जिसे बीमार लोग और कम पाचन शक्ति बाले लोगों को खिलाया जाता है।

दलिया

दलिया खाने से रोगी बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। दलिया का सेवन करने से डाइबिटीज़ में भी आराम मिलता है। दलिया का यदि दूध के साथ सेवन किया जाये तो यह और अधिक ताकतवर आहार का रूप ले लेता है।

प्राचीन काल में भारतीय ग्रामवासी लोग दूध और दलिया को सुबह का भोजन मानकर खाते थे और अभी की कई जगह सुबह नास्ते के रूप में दूध और दलिया का सेवन किया जाता है।

दलिया खाने से शरीर की हड्डियों को मजबूती मिलती है। दलिया न केवल शरीर को मजबूती देता है बल्कि कई रोगों से छुटकारा भी दिलबाता  है। जैसे -ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करने में ,दिल को स्वस्थ्य  रखने में।

आप यह जानकर हैरान रह जायेंगे कि दलिया आप के मोटापे को कम कर सकता है। दलिया में  कैलोरी और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

कई लोग दलिया को दूध के साथ नहीं खाते ै तो उनके लिए दलिया मसालों के साथ बनाया जाता है। खाने में तो यह बहुत स्वादिष्ट लगता परन्तु  दूध के साथ खाया गया दलिया अधिक ऊर्जा और ताकत देता है।


दलिया

दलिया को सर्दियों में कम खाना स चाहिए क्योंकि दलिया ठण्डा होता है जिससे आप को सर्दी या जुकाम होने का डर रहता है।  सर्दियों में आप दलिया फ्राई कर के बना सकते है।