गर्भ निरोधक गोली 




गर्भ निरोधक गोली



गर्भ निरोधक गोली
गर्भ निरोधक गोली 

1. माला -N



माला -N एक गर्भ निरोधक गोली है जिसे माला -D जाना जाता है  । माला -N  उन सभी महिलाओं के लिए एक आसान गर्भ निरोधक गोली है जो अपना शिशु देर से चाहती है या दो शिशुओं के बीच में अंतर चाहती है। माला -N 24 गोलिओं के पत्ते में उपलभ्ध है  जिसमे पहली 21 गोलिओं में गर्भ निरोधक हार्मोन है तथा बाकी 7 गोलिओं में हार्मोन नहीं है पर वह नियमितता रखने के लिए दी गयी है।

यह गर्भ निरोधक गोली अंडाशय से अंडे के निकास को रोकती है। यह गर्भ रोकने का सुरक्षित उपाए है।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में यह गर्भ निरोधक गोली माला -N मुफ्त उपलभ्ध है। यह दवा की दुकानों और वितरण केंद्रों पर माला -D नाम से उपलभ्द है। 

यह गर्भ निरोधक गोली डॉक्टर या प्रशिक्षित नर्स की जाँच के द्वारा लें। दवा लेने के तीन माह बाद डॉक्टरी जाँच जरूर करवायें।

इसे कब लेना शुरू करें 



  •  मासिक धर्म के पाँचबे दिन (रक्तस्त्राव के पहले दिन को पहला दिन मन कर ) 
  • हर दिन एक गोली तीर के निसान की और से निकाल कर पत्ते में से लें और एक निश्चित समय गोली खाने की आदत डालें। बेहतर हे की आप रत के खाने के बाद और सोने से पहले यह गर्भ निरोधक गोली लें। 21 दिन तक एक -एक सफ़ेद गोली खाने के बाद बाकि के सात दिन तक रंगीन गर्भ निरोधक गोली लें। 
  • रंगीन गर्भ निरोधक गोली लेने के दौरान माहबारी सामान्य रूप से होगी। इस दौरान गोलियां लेना बंद न करें। 
  • यदि आप गर्भ धारण करना चाहती है तो इस गर्भ निरोधक गोली का उपयोग न करें। 
  • माला -N का एक पत्ता हमेशा अपने साथ रखें ताकि किसी भी कारण गोली लेने में बाधा  न आये। 


यदि गोली लेना भूल जाये तो 


   
   यदि किसी कारण आप रात को यह गर्भ निरोधक गोली लेना भूल जायें तो याद  आते ही उसी समय गर्भ निरोधक गोली लें और उसी तरह अपनी अगली गोली नियमित करें। इस प्रकार गोली न लेने के अगले दिन आपको दो गर्भ निरोधक गोली लेनी है।



गर्भ निरोधक गोली लेते समय साभधानी 




  • सुनिश्चित या संदिग्ध गर्भ होने पर गर्भ निरोधक गोली उपयोग न करें। 
  • अकारण एवं अनियमित रक्तस्त्राव होने पर गर्भ निरोधक गोली उपयोग न करें।
  • छः माह से कम आयु वाले शिशुओं को दूध पिलाने बाली  स्त्रियां गर्भ निरोधक गोली उपयोग न करें।
  • दिल का दौरा ,शिराओं में रक्तस्त्राव ,उच्च रक्तचाप ,मधुमेह ,यकृत ,पित्ताशय या  गर्भ के आखिरी छः माह में होने बाला पीलिया। 
  • धूम्रपान ,माइग्रेन ,मिर्गी से पीड़ित ,चर्म  रोग , स्वांश की बीमारी और कैंसर से पीड़ित इस गर्भ निरोधक गोली उपयोगकरने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। 

2. छाया 



छाया क्या है ?


छाया स्टेरॉयड रहित सबसे सुरक्षित गर्भ निरोधक गोली है। 1991 से समरूप संरचना की गोली भारत में 10,00,000 से भी अधिक महिलाओं को गर्भनिरोध प्रदान कर चुकी है। 


छाया की गोली कहां उपलब्ध है ?


छाया गर्भ निरोधक गोली सभी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। 


छाया को लेने का तरीका ?


मासिक चक्र के पहले दिन से (रक्तस्त्राव शुरू होने पर ),तीन महीनो तक हप्ते में दो बार लेना प्रारम्भ करे। 
उदहारण के लिए ,अगर आप पहली गोली रविवार को लेती है तो दूसरी गोली बुधबार को लें। चौथे महीने से ,हप्ते में एक गोली लें जबतक आप गर्भबती बनना न चाहें।