गाजर के उपयोग
![]() |
| गाजर के उपयोग |
1.गाजर के उपयोग= आधे सिर के दर्द के उपचार में
गाजर के पत्तों का पानी का रस गर्म करके कान में डालने से आधे सर के दर्द में मिलता है।
2.गाजर के उपयोग= पथरी में
गाजर के बीज शलजम के बीज १० -१० ग्राम ले और और मूली को अन्दर से खोकला करके उसमें भर लें और मूली का मुँह बंद करके गर्म रख में भुर्ते की तरह भून लें। जब भून जाये तो बीज निकाल लें। खुराक ५ ग्राम सुबह शाम पानी के साथ एक महीना तक खाएं बंद पेशाब खुलेगा और पथरी घुलकर निकल जाएगी।
3. गाजर के उपयोग=सौन्दर्यता के लिए
गाजर का रस ,चुकंदर का रस ,टमाटर का रस २०-२० ग्राम दो माह पीने से चेहरे की छाइयाँ ,दाग ,मुहांसे दूर होकर चेहरा सुन्दर और साफ़ हो जाता है।
4. गाजर के उपयोग=पेट के रोगों में
गाजर का रस १२५ ग्राम रोजाना खाली पेट दो हप्ते पीने से पेट के कीड़े निकल जाते है।
5. गाजर के उपयोग=ताकत के लिए
एक किलो गाजर कद्दूकस में घिस लें और ४ किलो दूध में पका लें जब सूख जाये तो ७०० ग्राम देशी घी डालकर भून लें और उसमे दस अंडे डालकर अच्छी तरह भून लें। रोजाना ५० ग्राम खाकर ऊपर से दूध पियें।
एक माह खाने से शारीरिक क्षमता और ताकत बढ़ती है।
(शाकाहारी लोग चाहे तो अंडे का सेवन न करे )
6.गाजर के उपयोग= माहबारी में
गाजर के बीज १० ग्राम कूटकर आधा किलो पानी में उबालें ,जब पानी आधा रह जाये तो शक्कर दाल कर २-३ दिन तक पिलायें।
7.गाजर के उपयोग= जिगर की गर्मी में
गाजर १२५ ग्राम ,७०० ग्राम पानी में १०० द्राम गुड़ रात को आग पर पका लें। जब गाजर गल जाये तो सुबह चांदी के दो वर्क लगा कर खाएं। जिगर की गर्मी और पीलिया को फायदा करेगी।

