पपीता के उपयोग
![]() |
| पपीता |
पपीता एक फल है। यह जब कच्चा होता है तो यह हरे रंग का होता है पकने पर यह पीले रंग का हो जाता है। कच्चे पपीता की सब्जी भी बनाई जाती है।
पपीता के उपयोग निम्न है
1. पपीता का उपयोग पाचन सम्बन्धी रोगों में किया जाता है। यह पेट और आंतों की सफाई करता है।
2. यह बहुत हल्का और सुपाच्य है। मैदा जिगर तिल्ली के रोगों में अत्यंत लाभकारी है।
3. कच्चे पपीते का दूध दाद ,खाज ,एग्जिमा पर नियमित लगाने से रोगी को आराम मिलता है। पपीते के दूध को जूते के छाले पर लगाने से छालों में आराम मिलता है
4. एक बतासे में 10 बूँद कच्चे पपीते के दूध की डालकर 10 -15 दिन तक खाने से पीलिया रोग में आराम मिलता है।
5. कच्चे पापीती का दूध पानी में मिलकर गरारे करने से टांसिल ठीक हो जाते है।
6. कच्चे पपीते का दूध 15 दिन तक लगातार मसों पर लगाएं और रोज दोपहर को आधा सेर पका पपीता खाएं। मसें ठीक हो जाएंगे और बबासीर में आराम मिलेगा।
7. कम से कम 500 ग्राम पपीता रोज सुबह खाली पेट खाने से अपचयन ,कब्ज,पेट दर्द ,खट्टी डकारें ठीक हो जाती है।

