Almond use in Hindi
बादाम पेड़ की एक प्रजाति है जो ईरान और आसपास के देशों के साथ-साथ मध्य एशिया में भी है, लेकिन व्यापक रूप से अन्यत्र खेती की जाती है। बादाम इस पेड़ के खाद्य और व्यापक रूप से खेती के बीज का नाम भी है।
![]() |
| Almond |
बादाम के फायदे
१. शक्ति के लिए =बादाम के तेल के इस्तेमाल से इन्द्रीओं के तमाम रोग जैसे सुस्ती ,कमजोरी और नशों की खराबी ठीक होकर खून की नई लहर आती है।बादाम को सुबह गला कर खाने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है और नशों में मजबूती आती है। बादाम को दूध के साथ भी खाया जाता है।
२. दिमाक की कमजोरी दूर करने में = १० गिरी बादाम रात को पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर बारीक करके १० ग्राम मख्खन और १० ग्राम मिश्री मिलकर एक महीना खाएं। दीमक की कमजोरी के लिए बहुत अच्छा है।
३. नजर को तेज करने में = बादाम की गिरी ,मिश्री और सौंफ सभी को १२५ ग्राम बारीक़ करके रत को २५० ग्राम दूध में १० ग्राम डालकर पिएँ। नजर को तेज करेगा ,दिमागी कमजोरी और याददास्त बढ़ाने के लिए बढ़िया तरीका है।
४. तोतलेपन के लिए = बादाम की गिरी ५० ग्राम ,चांदी की वर्क १० ग्राम, दालचीनी १० ग्राम ,लॉन्ग १० ग्राम ,पिस्ता २० ग्राम केशर ३ ग्राम सबको मिलाकर बारीक करके १५० ग्राम शहद में मिलाकर ६ ग्राम खुराक ,२५० ग्राम दूध इस्तेमाल करे। यह खुराक बड़ों के लिए है। बच्चों के लिए इसकी आधी खुराक दें।
५. सौन्दर्य निखार के लिए = बादाम को गला कर सुबह छिलका उतार कर पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से चेहरे के सौन्दर्य में निखार आता है।

